UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़हरदोई

एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई एसपी अशोक कुमार मीणा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड, अर्दली रूम सहित अन्य संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन में उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने तथा संबंधित दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने पर जोर दिया।

इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी संडीला मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण को पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं की समीक्षा और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button