मुख्य बाजार में हंगामा करने के आरोप में छह गिरफ्तार
लड़ाई-झगड़े से अफरातफरी का माहौल बनाने पर पुलिस ने की कार्रवाई

जन एक्सप्रेस /काशीपुर :- मुख्य बाजार में लड़ाई-झगड़ा कर हंगामा करने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक, 8 अक्टूबर को मुख्य बाजार में छह व्यक्ति आपस में लड़-झगड़कर हंगामा कर रहे थे। इससे मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गगनदीप सिंह (24), सुखविंदर सिंह (22), कोमल सिंह (21), हरजिंदर सिंह (30), हरदीप सिंह (32) और लवप्रीत (23) के रूप में हुई है। सभी गांधीनगर, ढकिया नंबर-1, कुंडेश्वरी, काशीपुर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आपराधिक और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।






