CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशीसितारगंज

31.23 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, तीन फरार

सितारगंज में पुलिस को देखकर भागने लगे थे चार युवक, एक को पकड़ा; एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

जन एक्सप्रेस /सितारगंज :-  पुलिस ने 31.23 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के पास से 300 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 8 अक्टूबर को पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के लिए नैनीताल बॉर्डर की ओर जा रही थी। इसी दौरान एमवीआर गेट के पास तीन-चार युवक संदिग्ध हालत में खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य जंगल की ओर भाग निकले।

तलाशी के दौरान पकड़े गए युवक के पास से 31.23 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने सिडकुल क्षेत्र में मजदूरों को स्मैक बेचने की बात बताई। पुलिस फरार युवकों की तलाश करने के साथ ही मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चन्दन भट्ट (29) पुत्र पूरन चन्द भट्ट निवासी पूर्वी उकरौली, सिडकुल, सितारगंज के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली सितारगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button