
जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :- पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता दिनेश सिंह धनाई ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र के जाखणीधार विकासखंड के ग्राम पुनाणु पहुंचकर समर्थकों के साथ खेतों में धान की मड़ाई की। उन्होंने ग्रामीणों को अपनी पारंपरिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता दिनेश सिंह धनाई ने जाखणीधार विकास खंड के पुनाणु में पहुंच कर अपने समर्थको का हौसलाअफजाई करते हुए उनके खेतों में धान की मंढाई की है।
उन्होंने कहा हमारे लोग खेती किसानी छोड़कर पलायन कर रहें हैं पूर्व मंत्री धनाई ने कहा जनप्रतिनिधियों का दायित्व भी है कि वे खेती किसानी करने वाले कास्तकारों के साथ स्वयं खेतों में उतर कर उनका सहयोग करें। पूर्व मंत्री धनाई ने कहा अगर जनप्रतिनिधि अपने गांव में पैत्रिक बंजर पड़ी खेत खलियान को संवारना शुरू कर दे तो हर लोग अपनी पारंपरिक खेती की ओर लौटना शुरू कर देंगे।
उन्होंने कहा हमें दूसरों को उपदेश न देकर स्वयं से शुरु करना होगा। पूर्व मंत्री धनाई ने कहा मैं समय समय पर ग्रामीणों के बीच जाकर उनके साथ रोपाई,मंढाई में हाथ बंटाने का काम करता रहता हूं।और पलायन रोकने के लिए ऐ मेरा छोटा सा प्रयास है। इसी उद्देश्य से राजेन्द्र सिंह गुसांई ग्राम पुनाणु जाखणीधार में धान की मंड़ाई करने आया हूं।इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रणवीर सिंह राणा,पूर्व प्रधान जोत सिंह पनाई,शूरवीर सिंह गुसांई,उम्मेद सिंह,गुलाब सिंह,राजेंद्र सिंह,बिजेंद्र सिंह,विजयपाल सिंह,मदन सिंह,चतर सिंह गुसांई,पूरण सिंह राणा,कमल सिंह,बीरेन्द्र सिंह,कार्तिक,छंछरु,जोतर दास,राम दास आदि मौजूद थे।






