खेल

हरभजन सिंह ने चयनकर्ताओं पर साधा निशाना

टीम इंडिया एशिया कप 2022 से बाहर होने की कगार पर है। पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद फैंस ही नहीं बल्कि कई दिग्गज खिलाड़ी भी नाराज हैं। उनमें से एक नाम पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह का भी है। भज्जी ने टीम इंडिया की हार के बाद सेलेक्टर्स पर निशाना साधते हुए ट्वीटर पर सवालों की झड़ी लगा दी है।

एशिया कप में शुरुआती दो मैचों के बाद भारतीय टीम में काफी उथल-पुथल देखने को मिली है। कई दिग्गजों का मानना है कि खराब टीम संयोजन के कारण ही टीम को श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

दोनो ही मुकाबले आखिरी ओवर तक गये। गेंदबाजी की बात करें तो दोनो मैचों में भुनेश्वर में 19 वें ओवर में 10 से अधिक रन दिए, वहीं हार्दिक पांड्या भी मंहगे साबित हुए।

कहां हैं उमरान मलिक (150 किमी/घंटे की स्पीड)?”- हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने ट्विटर टीम संयोजन को लेकर लिखा, “कहां हैं उमरान मलिक (150 किमी/घंटे की स्पीड)? दीपक चाहर (टॉप स्विंग गेंदबाज) वहां क्यों नहीं हैं?

 

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button