दिल्ली/एनसीआर

राजनाथ सिंह ने युवाओं से नशे की लत के खिलाफ लड़ने की अपील की

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लोगों, खासकर युवाओं से एकजुट होने और नशे की लत के खिलाफ लड़ने की अपील की। उन्होंने इसे देश की प्रगति की राह में एक बड़ी बाधा करार दिया। सिंह यहां सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘एनसीसी कैडेट के साथ संवाद और मादक पदार्थों की लत के खिलाफ शपथ’ समारोह में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट और युवाओं को संबोधित कर रहे थे।

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘भारत विश्व की एक महाशक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। लेकिन, कुछ बाधाएं हैं, जो हमें अपनी वास्तविक क्षमता को प्राप्त करने से रोक रही हैं। मादक पदार्थों की लत एक ऐसी ही बाधा है। तमाम खूबियों के बावजूद हमारा देश अभी तक विकसित देशों की कतार में खड़ा नहीं हो पाया है, क्योंकि यहां बहुत से लोग हैं, खासकर युवा, जो नशे की चपेट में हैं।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button