अशोक गहलोत या शशि थरूर?
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नजदीक आ गया है और इसके साथ ही पूरी तस्वीर साफ हो गयी हैं। लंबे समय से राहुल गांधी की दावेदारी को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ था लेकिन अब खबरें कंफर्म है कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। राहुल गांधी के खेमे से राज्स्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लडेंगे। कांग्रेस में दो दशक बाद पार्टी अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर को संभावित दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस के खत्म होते वर्चस्व को एक बार फिर से खड़ा करने के लिए कांग्रेस ने एक रणनीति के तहत भारत जोड़ी यात्रा निकाली है जिसमें पूरे भारत का भ्रमण कि या जा रहा है। कांग्रेस के बड़े दिग्गज नेताओं ने भी पार्टी छोड़ दी हैं। ऐसे में कांग्रेस राजनीतिक ऑक्सीजन के लिए संघर्ष कर रही है। भाजपा के द्वारा कांग्रेस राजनीतिक कटाक्ष का शिकार रही है और राहुल गांधी का मजाक उड़ाया गया। भाजपा के निर्मम हमले के मूल में वंशवाद की राजनीति के आरोप हैं और इस बार कांग्रेस अपनी इस छवि को तोड़ना चाहती हैं।






