गांधी परिवार के बाहरी लोग बने कांग्रेस अध्यक्ष?
नई दिल्ली । कांग्रेस के अगले अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कांग्रेस के अगले अध्यक्ष के रूप में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे है और ऐसा माना जा रहा है उनका अध्यक्ष बनना तय है। अगर ऐसा होता है, तो अशोक गहलोत आजादी के बाद से गैर नेहरू-गांधी परिवार से 14वें अध्यक्ष बनेंगे। आजादी के बाद से अब तक 75 वर्षों में 41 साल कांग्रेस के अध्यक्ष नेहरू-गांधी परिवार के लोग रहे हैं। वहीं, आजादी के बाद से अब तक 13 अध्यक्ष गैर नेहरू-गांधी परिवार से रहे हैं। इन 13 अध्यक्षों ने 35 साल कांग्रेस का नेतृत्व किया।किस-किस ने किया काग्रेस का नेतृत्व
आजादी के बाद से अब तक 18 लोग कांग्रेस के अध्यक्ष बन चुके हैं। जिनमें 5 गांधी नेहरू परिवार के हैं और 13 लोग गांधी नेहरू परिवार के बाहर के हैं। देश को 1947 में आजादी मिलने के बाद से जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ज्यादातर समय कांग्रेस अध्यक्ष रहें, जिनका संबंध गांधी नेहरू परिवार से हैं। वहीं, जे बी कृपलानी, बी पट्टाभि सीतारमैया, पुरुषोत्तम दास टंडन, यूएन ढेबर, एन संजीव रेड्डी, के कामराज, एस निजलिंगप्पा, जगजीवन राम, शंकर दयाल शर्मा, डी.के. बरुआ, के बी रेड्डी, पी वी नरसिम्हा राव और सीताराम केसरी ने कांग्रेस का नेतृत्व किया, जो गांधी नेहरू परिवार के बाहर के हैं।
सीताराम केसरी ऐसे व्यक्ति हैं, जो सबसे आखिरी बार गैर नेहरू-गांधी परिवार से अध्यक्ष बने थे। वह 1996 से 1998 तक कांग्रेस अध्यक्ष रहे थे। इसके बाद अब तक यानी कि करीब 24 साल से कांग्रेस की कमान गांधी परिवार के हाथों में ही है।
नेहरू-गांधी परिवार से कांग्रेस अध्यक्ष व कार्यकाल
जवाहरलाल नेहरू (1951-54)
इंदिरा गांधी (1959, 1966-67, 1978-84)
राजीव गांधी (1985-91)
सोनिया गांधी (1998-2017 और 2019-अब तक)
राहुल गांधी (2017-2019)
गैर नेहरू-गांधी परिवार से कांग्रेस अध्यक्ष व कार्यकाल
जेबी कृपलानी (1947)
पट्टाभि सीतारमैया (1948-49)
पुरुषोत्तम दास टंडन (1950)
यू एन धेबर (1955-59)
नीलम संजीव रेड्डी (1960-63)
के कामराज (1964-67)
एस निजलिंगप्पा (1968-69)
जगजीवन राम (1970-71)
शंकर दयाल शर्मा (1972-74)
देवकांत बरुआ (1975-77)
केबी रेड्डी (1977-1978
पी वी नरसिम्हा राव (1992-96)
सीताराम केसरी (1996-98)
कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 30 सितंबर तक प्रक्रिया चलेगी। वहीं, 19 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।






