दिल्ली/एनसीआर

कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे ‘भीष्म पितामाह

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत लगभग तय मानी जा रही है। करीब 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता अध्यक्ष बनने की ओर बढ़ रहा है। पर उनकी उम्मीदवारी और जीत की संभावना के साथ एक व्यक्ति एक पद का फॉर्मूले को लेकर बहस भी तेज हो गई है। खड़गे चुनाव जीतकर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते हैं, तो उन्हें राज्यसभा में नेता विपक्ष का पद छोड़ना होगा। ऐसा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे पहले रेस में एक तरफा आगे चल रहे राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के सामने भी यही प्रश्न सामने आया था लेकिन, हाईकमान के विश्वास में खरे नहीं उतरे गहलोत अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी से ही बाहर हो गए थे।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने करीब डेढ़ साल पहले फरवरी 2021 में राज्यसभा में नेता विपक्ष का पद संभाला था। पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद खड़गे को राज्यसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा देना होगा। ऐसे में खड़गे की जगह नया नेता विपक्ष बनना तय है। इस दौड़ में वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, दिग्विजय सिंह और केसी वेणुगोपाल सहित कई नेता रेस में शामिल हैं।

दिग्विजय का नंबर?
मल्लिकार्जुन खड़गे दक्षिण भारत से आते हैं। ऐसे में यह संभावना कम है कि राज्यसभा में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी किसी दक्षिण भारतीय नेता को दी जाए। पार्टी यह फैसला करती है तो पी चिदंबरम, केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश दौड़ से बाहर हो जाएंगे।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button