दिल्ली/एनसीआर

तलवार और सूरज को चुनाव चिह्न के रूप में अपनी पंसद बताया

नयी दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े ‘बालासाहेबंची शिवसेना’ ने अपने पंसद के तीन चुनाव चिह्नों की सूची मंगलवार को निर्वाचन आयोग (ईसी) को सौंपी। आयोग ने चुनाव चिह्न के लिए पार्टी द्वारा शुरुआत में सौंपी गई सूची को खारिज कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि शिंदे ने जो तीन चिह्न सौंपे हैं, वे हैं-पीपल का वृक्ष, तलवार और सूरज। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को शिवसेना के दोनों खेमों- उद्धव ठाकरे के नेतृव वाले धड़े और शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े- को तीन नवंबर को अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने से प्रतिबंधित कर दिया था।

आयोग ने सोमवार को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना के धड़े को ‘मशाल चुनाव चिह्न आवंटित किया था। उसने ठाकरे गुट के लिए पार्टी के नाम के रूप में शिवसेना – उद्धव बालासाहेब ठाकरे नाम आवंटित किया, जबकि एकनाथ शिंदे के गुट को बालासाहेबंची शिवसेना (बालासाहेब की शिवसेना) नाम आवंटित किया गया, लेकिन शिंदे खेमे के चुनाव चिह्न के रूप में त्रिशूल , ‘गदा’ और ‘उगते सूरज’ को खारिज कर दिया था। ठाकरे धड़े ने भी त्रिशूल एवं उगते सूरज को चुनाव चिह्न के रूप में अपनी पसंद बताया था।उगता सूरज द्रविड़ मुनेत्र कषगम का चिह्न है। आयोग ने शिंदे नीत धड़े को मंगलवार सुबह तक चिह्नों की नयी सूची सौंपने को कहा थां शिंदे ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत करते हुए दावा किया था कि उनके पास शिवसेना के 55 में 40 विधायकों और 18 लोकसभा सदस्यों में से 12 का समर्थन प्राप्त है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button