मनोरंजन
2023 में शादी करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी?
कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक शेरशांह करने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की लोकप्रियता रातों-रात बढ़ गयी। फिल्म में कैप्टन विक्रम के किरदार में सिद्धार्थ मल्होत्रा को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म के सेट पर ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की नजदीकियां भी बढ़ने लगी थी। दोनों के बीच रिलेशनशिप डवलप हुआ और दोनों रीयल लाइफ में भी एक दूसरे के साथ प्यार में डूबने लगे। कॉफी विद करण में भी दोनों के रिलेशनशिप और शादी को लेकर चर्चा हुई। अब एक रिपोर्ट के अनुसार ये दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अप्रैल 2023 में शादी करने के लिए तैयार हैं।






