दिल्ली/एनसीआर
दीवार फांदकर लड़कों ने छात्राओं के साथ किया दुर्व्यहार
नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के महिला कॉलेज मिरांडा हाउस की कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया है कि कईं युवक परिसर में दिवाली उत्सव देखने के लिए कॉलेज की दीवारों और गेट पर चढ़ गए तथा ‘महिला विरोधी और भद्दी टिप्पणी’ की। प्रतिष्ठित कॉलेज के छात्राओं ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो साझा किए, जिसमें कुछ पुरुष कथित तौर पर दीवार को फांदते हुए, परिसर में घूमते और नारे लगाते हुए दिख रहे हैं।






