उत्तराखंड

सौंदर्यीकरण के कार्यों में बाधक बनी मूर्तियां चढ़ीं पीले पंजे की भेंट

ऋषिकेश । जी-20 के दौरान ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर होने वाली गंगा आरती में विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए किए जा रहे सौंदर्यीकरण के विकास कार्यों में बाधक बन रही गंगा, जमुना और सरस्वती के साथ साईं मूर्ति प्रशासन के पीले पंजे की भेंट चढ़ गईं।

शनिवार को त्रिवेणी घाट पर प्रशासन के किए जा रहे विकास कार्यों के दौरान विकास में बाधक बन रहे साईं की मूर्ति को प्रशासन ने पीले पंजे से हटा दिया है। जी-20 के दौरान ऋषिकेश के देवरी घाट पर होने वाली विदेशी मेहमानों के स्वागत में विशेष आरती को देखते हुए त्रिवेणी घाट पर सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। जबकि मंदिरों के संस्थापक महंत गोपाल गिरी का कहना है कि इन मूर्तियों के लिए उनके पास कोर्ट का आदेश भी है।

उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल, तहसीलदार डॉक्टर अमृता शर्मा ने बताया कि यह सभी निर्माण कार्य एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कर लिए जाएंगे, जिसके अंतर्गत सड़कों पर क्रॉस कर रही इलेक्ट्रिक तारों को हटाकर अंडर ग्राउंड किया जाएगा। नगर की विद्युत व्यवस्था को नियंत्रित किए जाने के लिए त्रिवेणी घाट पर ही विशाल ट्रांसफार्मर भी लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button