विदेश

नाटो महासचिव ने कहा, जवाबी कार्रवाई में रूस पर भारी पड़ रहा यूक्रेन

वाशिंगटन । यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच नाटो महासचिव जेन्स स्टॉल्टेनबर्ग ने कहा है कि यूक्रेन ने रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में वह रूस पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका के ओवल में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि नाटो, यूक्रेन को अपनी मदद भी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

स्टॉल्टेनबर्ग ने कहा कि नाटो की ओर से यूक्रेन को की जा रही मदद युद्ध के मैदान में अंतर पैदा कर रही है। जवाबी कार्रवाई में यूक्रेन, रूस के खिलाफ बढ़त बना रहा है। हालांकि अभी यह शुरुआत है लेकिन जल्द ही यूक्रेन ज्यादा जमीन को आजाद करा पाएगा और बातचीत की मेज पर जब रूस और यूक्रेन बैठेंगे तो यूक्रेन की स्थिति मजबूत रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button