बिहार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की झंझारपुर आगमन को लेकर स्थल का मुआयना

मधुबनी । जिला के झंझारपुर में रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने विमर्श किया। उन्होंने आगामी 24 जून को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन से संबंधित कार्यक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि झंझारपुर के क्षेत्रीय भाजपा विधायक पूर्व मंत्री नीतीश मिश्र ने यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन कार्यक्रम सभा स्थल का इन्तजाम कर रहे हैं।भाजपाई कार्यकर्ताओं व जन प्रतिनिधियों संग विधायक नीतीश मिश्रा झंझारपुर में रविवार को सभा स्थल निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।

प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि आमजनों की अपार समर्थन व भावपरक व्यवहार स्वतःस्फूति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अप्रतिम जुड़ाव बना है।झंझारपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के भाग लेने की अपील प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने की। कर्पूरी स्टेडियम हैलीपैड व एलएनजे कालेज परिसर स्थित सभा स्थल की मुआयना के बाद सामान्य विमर्श हुई। अवसर पर सांसद डा अशोक यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button