देश

अमित शाह ने रद्द किया कर्नाटक चुनाव प्रचार

मणिपुर के कुछ हिस्सों में हुई झड़पों के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। खबर के मुताबिक शाह मणिपुर में स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। राज्य में अधिकारियों के साथ मौजूदा स्थिति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए किए जा रहे उपायों के बारे में बैठकों पर भी नजर रख रहे हैं। गुरुवार को शाह ने अपनी सभी चुनावी सभाओं को रद्द कर दिया, और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई बैठकें कीं और कानून और व्यवस्था की स्थिति पर पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी बात की।

मणिपुर में आदिवासियों और बहुसंख्यक मेइती समुदाय के बीच हिंसा भड़कने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बृहस्पतिवार को राज्य सरकार ने ‘‘गंभीर स्थिति’’ में देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया। वहीं, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना और असम राइफल्स के 55 ‘कॉलम’ को तैनात किया गया है। हिंसा के कारण 9,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं। नगा और कुकी आदिवासियों द्वारा ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद बुधवार को हिंसा भड़क गई, जिसने रात में और गंभीर रूप ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button