देश

पश्चिम बंगाल के दौरे पर आ रहे हैं अमित शाह

कोलकाता । आसन्न लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए मछली की आंख की तरह महत्वपूर्ण बन चुके पश्चिम बंगाल के दौरे पर एक बार फिर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं। वो नौ मई को कोलकाता में नोबेल विजेता गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

वरिष्ठ भाजपा नेता स्वप्न दासगुप्ता ने बताया कि टैगोर जयंती पर होने वाले कार्यक्रम के लिए सांस्कृतिक संगठन ”खोला हवा” (खुली हवा) ने शाह को निमंत्रण भेजा था। केंद्रीय गृहमंत्री ने आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। गुरुदेव के आदर्शों पर संबोधन के लिए वह कोलकाता आ रहे हैं। दासगुप्ता ने कहा गृहमंत्री अमित शाह टैगोर के दर्शन और आध्यात्म से प्रेरित हैं

सांस्कृतिक संगठन के अध्यक्ष दास गुप्ता ने बताया कि गुरुदेव के विचारों से प्रेरित भारत की कई महान विभूतियों ने देश को नई दिशा दी है। इस आयोजन में उसी पर प्रकाश डाला जाएगा। संगठन से भाजपा के कई सदस्य जुड़े हैं। इस संगठन के सदस्य और भाजपा के युवा नेता शंकुदेब पांडा ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी के भी समारोह में शामिल होने की संभावना है। यह कार्यक्रम पूरी तरह संगठन का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button