देश

अमृतपाल तुम खालिस्तान मांगोगे हम चीर देंगे: शांडिल्य

यमुनानगर । एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर को जगाधरी बस स्टैंड पर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से हमारी संस्था खालिस्तान, पाकिस्तानी आतंकवाद, भिंडरावाला, बब्बर खालसा जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ जमीनी और कानूनी लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह ने पंजाब में खालिस्तान को लेकर भोले भाले युवाओं को गुमराह कर हथियार उठाने के लिए भड़काया है। उन्होंने कहा कि खालिस्तान की मांग भारतीय संविधान और भारतीय तिरंगे का अपमान है। उन्होंने कहा कि आतंकी अमृतपाल सिंह ने अमृतसर में अजनाला में गुरुग्रंथ साहिब जी का अपमान किया है। वहां पंजाब पुलिस और थाने पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि ये लोग बंदी सिखों की रिहाई के नाम पर आतंकवादियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पंजाब में पैरा मिलिट्री फोर्स भेजकर बहुत बड़ा कदम उठाया। उन्होंने कहा कि हम अमृतपाल सिंह के खिलाफ हर जिले में पुतला जलाएंगे। आज हमारे लिए बहुत बड़ा दिन है कि देश के वीर सपूतों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने अपने प्राण न्यौछावर कर देश के तिरंगे की खातिर अपना बलिदान दिया। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि अमृतपाल सिंह दूध मांगोगे तो खीर देंगे, खालिस्तान मांगोगे तो चीर देंगे। पंजाब सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अच्छा काम कर रही है। लेकिन थोड़ा यह काम लेट हो गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान को चाहिए था कि इस देशद्रोही आतंकी को पहले ही गोली मार देनी चाहिए थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button