दिल्ली/एनसीआर
विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का प्रभारी नियुक्त किया गया
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को त्रिपुरा के लिए अपना चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। त्रिपुरा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
सिंह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रहे हैं और असम में भी पार्टी मामलों के प्रभारी थे। वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं।