देश

एटीएस ने माओवादियों के हथियार सप्लायर को दबोचा

रांची । झारखंड के आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने राज्य में माओवादियों और संगठित गिरोह के अपराधियों को हथियार और गोली सप्लाई करने वाले प्रभाकर को बिहार के नालंदा जिला स्थित पावापुरी से गिरफ्तार किया है। एटीएस के एक वरीय अधिकारी ने गुरुवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

इससे पहले एटीएस ने 13 जनवरी को प्रभाकर से हथियार और गोली खरीद कर झारखंड में सप्लाई करने वाले रवि प्रजापति को 150 राउंड जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। इसी केस के अनुसंधान के क्रम में प्रभाकर को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। एटीएस की टीम पटना से प्रभाकर को लेकर रवाना हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button