देश

अनंतनाग में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। आतंकवादियों के साथ जारी एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को दो आतंकियों को ढेर कर दिया। इसके साथ ही सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के थे और दोनों आतंकवादियों की पहचान भी हो चुकी है।

हत्या में शामिल था आतंकी

एडीजीपी कश्मीर ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान दानिश भट उर्फ कोकब दुरी और बशारत नबी के रूप में हुई है। दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े हैं। दोनों 9 अप्रैल, 2021 को एक सुरक्षाकर्मी की हत्या और 29 मई, 2021 को जबलीपोरा में दो नागरिकों की हत्या में शामिल थे।कि अनंतनाग के पॉशक्रीरी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद एनकाउंटर शुरू हुआ था। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर जमकर गोलियां बरसाईं, जिसका सुरक्षाकर्मियों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button