उत्तराखंडदेहरादून

जन सेवा संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन, जनता दरबार में 121 में से अधिकांश शिकायतों का हुआ समाधान

भूमि विवाद, रोजगार, शिक्षा, आपदा राहत जैसे मामलों पर डीएम ने लिया तत्काल संज्ञान, अधिकारियों को सख्त निर्देश

जन एक्सप्रेस देहरादून: जन समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की मिसाल पेश करते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गांवों व क्षेत्रों से आए लोगों की 121 शिकायतें सुनीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि “जन समस्याओं को गंभीरता से लें विभागीय अधिकारी, और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित करें।”जमीन धोखाधड़ी: नवाकोट निवासी जयमल सिंह द्वारा भूमि अदला-बदली में कूटरचित हस्ताक्षर की शिकायत पर एसडीएम को 15 दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश। शिक्षा संकट: पति की मृत्यु के बाद बच्चों की पढ़ाई पर संकट झेल रहीं शैली गुप्ता की आर्थिक समस्या पर, जिलाधिकारी ने स्कूल प्रबंधन से वार्ता कर बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के निर्देश दिए। दिव्यांगता में रोजगार: 80 प्रतिशत दिव्यांग गौरव कुमार को रोजगार दिलाने के लिए एएसडीएम को कंपनी से समन्वय कर नौकरी दिलाने के निर्देश दिए गए।

आपदा पीड़ितों को राहत

ग्राम फूलेत माजरा भैकली खाल और सैबूवाला के आपदा पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश। जाखन क्षेत्र के भूस्खलन प्रभावित लोगों को अस्थायी विस्थापन के दौरान नियमित किराया सहायता देने हेतु कार्यवाही के आदेश।

अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर सख्ती

नेहरूग्राम में न्यायालय के आदेशों की अवहेलना पर नगर निगम को सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया।हरर्बटपुर और डालनवाला में सार्वजनिक भूमि व रास्तों पर अवैध कब्जे हटाने हेतु तत्काल कार्रवाई के निर्देश।रानीपोखरी में अवैध निर्माण पर एमडीडीए व एसडीएम ऋषिकेश को संयुक्त जांच कर सख्त कदम उठाने को कहा गया।

शिकायतों पर हुई कार्यवाही

विशाखा वर्मा की बैंक ऋण माफी की गुहार पर, सीएसआर से सहायता हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश।राजेश कुमार की 80 प्रतिशत दिव्यांग पुत्री के आधार कार्ड न बन पाने की शिकायत पर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को तत्काल समाधान के निर्देश।हिलांसवाली में सभी खसरा नंबर गलत दिशा में दर्शाए जाने पर तहसीलदार को जांच के आदेश।सहसपुर वार्ड-4 में खराब सड़क की शिकायत पर डीडीओ व जिला पंचायत अधिकारी को मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश।

जनता से सीधा संवाद, त्वरित समाधान की पहल

कार्यक्रम में एसडीएम अपूर्वा सिंह, कुमकुम जोशी, विनोद कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने दोहराया कि जनसेवा ही प्रशासन की प्राथमिकता है और जनता की समस्याओं को टालने की बजाय, तुरंत सुनकर उनका निस्तारण प्रशासन का कर्तव्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button