वायरल

समृद्धि सेवा संस्थान द्वारा कराया गया कंबल वितरण

Listen to this article
बलरामपुर ।  जनपद बलरामपुर जिला की स्वयंसेवी संस्था समृद्धि सोशल एंड वेलफेयर सोसाईटी की तरफ से शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में सदर विधायक पल्टूराम ने मरीजों को कंबल वितरित किया। विधायक ने विभिन्न वार्डों में भर्ती महिला, पुरुष मरीजों के साथ प्रसूताओं को संस्था की ओर से कंबल प्रदान किया। संस्था के पदाधिकारियों ने विधायक का बुके देकर स्वागत किया।

कंबल वितरण कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि समृद्धि सोशल एंड वेलफेयर सोसाईटी ने अस्पताल में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर एक पुनीत कार्य किया है। कहा कि संस्था के लोग सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि इस भीषण ठंड में जरूरतमंद मरीजों व तीमारदारों को कंबल मिलने से उन्हें ठंड से निजात मिलेगी। अस्पताल के सीएमएस डा. नानक शरन ने कहा कि संस्था हमेशा अस्पताल के अंदर सराहनीय कार्य करती रहती है। कंबल वितरण का कार्य संस्था की ओर से किया जाना अच्छा कार्य है। विधायक ने संस्था के पदाधिकारियों संघ अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों व तीमारदारों को कंबल वितरित किया। संस्था के सचिव सत्यनारायण मिश्रा व सरदार भूपेन्द्र सिंह सनी बजाज ने सदर विधायक को बुके देकर स्वागत किया। संस्था के अर्चना मिश्रा ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीएमएस डा. नानक शरन, डा. एके यादव, पैथालॉजिस्ट डा. एपी मिश्र, भाजपा के जिला मंत्री बृजेन्द्र तिवारी, फॉर्मासिस्ट सुरेन्द्र दुबे, संस्था की डा. आस्था मिश्रा व समृद्धि पांडेय सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
Attachments area

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button