राज्य खबरें
-
प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने की मंदिर में सफाई
पटना । भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर ने श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पटना के कंकड़बाग स्थित श्री पंचशिव मंदिर में साफ-सफाई की। मंदिर में साफ-सफाई के बाद विवेक ठाकुर ने कंकड़बाग में दीप वितरित कर सभी से…
Read More » -
मुख्यमंत्री ने विशेष स्वच्छता अभियान का अयोध्या धाम से किया शुभारंभ
लखनऊ । प्रधानमंत्री के आह्वान पर 14 से 21 जनवरी तक देशभर के विभिन्न मंदिरों और तीर्थ स्थानों पर चलाए जाने वाले विशेष स्वच्छता अभियान का उत्तर प्रदेश में शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या धाम से किया। मुख्यमंत्री ने वृहद स्वच्छ तीर्थ अभियान की शुरुआत अयोध्या के नयाघाट स्थित लता चौक से की। मुख्यमंत्री ने खुद झाड़ू लगाकर जन-जन…
Read More » -
ऋषिकेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष दुर्गा नौटियाल , विनय पांडे बने महासचिव
ऋषिकेश । ऋषिकेश प्रेस क्लब के चुनाव में सर्व समिति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें दुर्गा नौटियाल को अध्यक्ष तथा विनय पांडे को महासचिव चुना गया। रविवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब सभागार में प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव आयोजित किए गए। निर्वाचन समिति के सदस्य अनिल शर्मा, विक्रम सिंह, हरीश तिवारी, जितेंद्र चमोली व मनोहर काला की…
Read More » -
अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी ने 75 ई-वाहनों को दिखाई हरी झंडी, डिजिटल टूरिस्ट ऐप भी किया लॉन्च
अयोध्या । अयोध्याधाम में नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री योगी ने 75 ई वाहनों (50 इलेक्ट्रिक बसों एवं 25 ई ऑटो) का फ्लैग ऑफ कर अयोध्यावासियों को उपहार दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने डिजिटल टूरिस्ट ऐप के साथ ही अयोध्या पुलिस…
Read More » -
युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या…
बरेली: सिरौली में एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। बता दें आरोपी ने पहले युवक को शराब पिलाई और फिर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल एसएसपी, एसपी देहात समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
Read More » -
दिल्ली-एनसीआर: प्रदूषण करने वाले वाहनों पर लगाई रोक….
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के बीच क्षेत्र में गैर जरूरी निर्माण कार्य और बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल चार पहिया वाहनों के सड़कों पर दौड़ने पर प्रतिबंध लगाने का रविवार को आदेश दिया। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने की रणनीतियां बनाने और उनके क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार वैधानिक निकाय वायु…
Read More » -
CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में बच्चों को खिलाई खिचड़ी…
गोरखपुर: गोरखपुर लोक आस्था से तरंगित खिचड़ी मेले को लेकर वैश्विक ख्याति वाले गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का उफान उमड़ने लगा है। मेले को जीरो वेस्ट उत्सव बनाने तथा यहां आने वाले जरूरतमंद श्रद्धालुओं की सेवा के लिए नगर निगम के अनुष्ठान का शुभारंभ रविवार सुबह गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। सीएम योगी ने इस दौरान जरूरतमंद लोगों…
Read More » -
ठंड में पाला पड़ने से सब्जियों के दामों का बढ़ गया पारा…
काशीपुर: ठंड में पाला पड़ने से सब्जियों के दामों का पारा बढ़ गया है। पिछले दो दिनों में सब्जियों के दाम में दस से तीस रुपये का उछाल आया है। विक्रेताओं ने दाम कुछ दिन तक बढ़े रहने की बात की है वहीं ग्राहकों के जेब पर इसका सीधा असर पड़ा है। सब्जी विक्रेता सुरेंद्र दुआ ने बताया कि पाला…
Read More » -
मायावती ने अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण किया स्वीकार…
लखनऊ: रामलला के अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती को भी भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार फिलहाल मायावती ने निमंत्रण पत्र स्वीकार कर लिया है, लेकिन उनके जाने पर सस्पेंस बरकरार है। हालाँकि ये कहा जा रहा है कि बसपा अध्यक्ष कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। गौरतलब है कि 22 जनवरी…
Read More » -
हीटर, ब्लोअर के अधिक इस्तेमाल से जा सकती है आपकी जान!
मिर्जापुर। जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में अधिक ठंड से बचने के लिए हीटर, ब्लोअर एवं अंगीठी का कैसे करे सुरक्षित प्रयोग, कैसे रहे स्वस्थ्य पर एक ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमे 142 बाल वैज्ञानिक व विभिन्न लोगों ने प्रतिभागिता की। जिला विज्ञान क्लब समन्यवयक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि यदि कमरे में वेंटिलेशन की सही व्यवस्था नहीं…
Read More »