राज्य खबरें
-
जौनपुर: खुटहन में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, आरोपी ‘मंगरू’ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जन एक्सप्रेस/खुटहन: जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोरी का सुराग नहीं लगा, तो थक-हारकर पीड़िता की मां ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विधिक कार्रवाई…
Read More » -
हमीरपुर: खनन खण्ड में खूनी खेल, प्रतिबंधित पोकलैंड मशीन ने ली लोडिंग कर्मी की जान; सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल
जन एक्सप्रेस/ हमीरपुर: जनपद के चिकासी थाना क्षेत्र स्थित बेतवा नदी के मोरम खण्ड संख्या 24/15 में सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। लोडिंग के दौरान प्रतिबंधित भारी-भरकम पोकलैंड मशीन के बकेट से टकराकर एक लोडिंग कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने खनन क्षेत्रों में मजदूरों की सुरक्षा और प्रतिबंधित…
Read More » -
नई टिहरी: डिप्लोमा इंजीनियर्स का हल्लाबोल, चौथे दिन भी जारी रही हड़ताल; सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
जन एक्सप्रेस/नई टिहरी: उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का प्रांतीय आह्वान पर शुरू हुआ आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। जनपद के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने कार्य बहिष्कार कर अपनी एकजुटता दिखाई और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। निरीक्षण भवन में धरना, वार्ता विफल होने पर आक्रोश महासंघ से जुड़े अभियंता लोक निर्माण विभाग (PWD) के निरीक्षण भवन परिसर में धरने…
Read More » -
खुरेत गांव की ऐतिहासिक पहल: सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध; उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं
जन एक्सप्रेस/नई टिहरी : देवभूमि उत्तराखंड के विकासखंड चंबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत खुरेत ने नशामुक्त और संस्कारित समाज के निर्माण की दिशा में एक साहसिक कदम उठाया है। ग्राम प्रधान अदिति भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अब गांव के किसी भी सामाजिक, धार्मिक या राजनीतिक आयोजन में…
Read More » -
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों को किया संभावित
जन एक्सप्रेस/नई टिहरी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल द्वारा पुलिस लाइन चंबा का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणाधीन नवनियुक्त 60 रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उनके साथ संवाद स्थापित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों से उनकी प्रशिक्षण संबंधी प्रगति, दैनिक दिनचर्या एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आरक्षियों की समस्याओं…
Read More » -
हरदोई: मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर; बारामऊ मेले में चौपाल लगाकर किया जागरूक
जन एक्सप्रेस/ हरदोई: उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता और पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देशन में महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0’ के द्वितीय चरण में शुक्रवार को अरवल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के बारामऊ मेले में एक विशेष चौपाल का आयोजन कर मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और…
Read More » -
चारधाम यात्रा से पहले एक्शन में प्रशासन: रुद्रप्रयाग में जवाड़ी बाईपास का निरीक्षण
जन एक्सप्रेस/रुद्रप्रयाग: श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने किया जवाडी बाईपास का स्थलीय निरीक्षण…. आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा के सुगम एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने आज यात्रा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण जवाड़ी बाईपास मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। यह बाईपास जवाड़ी से प्रारंभ होकर रुद्रप्रयाग टनल तक लगभग 3.5 किमी…
Read More » -
रुद्रप्रयाग जिला न्यायालय में बहुउद्देशीय सेवा एवं जागरूकता शिविर आयोजित
जन एक्सप्रेस/रुद्रप्रयाग: जिला न्यायालय परिसर रुद्रप्रयाग में आज बहुउद्देशीय सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ शाह तथा जनपद रुद्रप्रयाग के माननीय प्रशासनिक जज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर के दौरान आम नागरिकों को निःशुल्क कानूनी परामर्श और जानकारी प्रदान की गई, जिससे लोगों में कानून के…
Read More » -
आजमगढ़ में एसकेडी लोटस क्रॉस वैली स्कूल का हुआ भव्य लोकार्पण
जन एक्सप्रेस/आजमगढ़: आजमगढ़ क्षेत्र के सैयद मोड़ के समीप नवनिर्मित एसकेडी लोटस क्रॉस वैली स्कूल का लोकार्पण गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह एवं विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशू ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के बाद विद्यालय के मुख्य द्वार पर लगे शीलापट से पर्दा हटाने के साथ ही साथ…
Read More » -
विकासनगर: ‘नशा छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा’ का जीवनगढ़ में भव्य स्वागत, पूर्व मंत्री नवप्रभात ने नशे के सौदागरों को दी चेतावनी
विकासनगर: विकासनगर क्षेत्र में पैर पसारते स्मैक और ड्रग्स के काले कारोबार के खिलाफ पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के संयोजन में चल रही ‘नशा छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा’ शुक्रवार को जीवनगढ़ पहुंची। यहाँ स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया और नशे के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शन किया। नशे की चेन तोड़ने की मांग जनसभा को संबोधित…
Read More »