देश

केंद्र सरकार किसानों से बातचीत को तैयार : केंद्रीय मंत्री मुंडा

Kisan Andolan : पंजाब में शंभू व खनौरी सीमा पर किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले 16 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को किसान मजदूर संघर्ष समिति और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की संयुक्त बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि दिल्ली कूच का अंतिम फैसला बृहस्पतिवार को किया जाएगा।

रात 11 बजे हुआ पोस्टमार्टम
शुभकरण मौत मामले में पंजाब पुलिस ने पटियाला के पातड़ां थाने में अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। किसानों व परिजनों के राजी होने के बाद रात 11 बजे शुभकरण के शव का पोस्टमार्टम किया गया। सुबह शव खनौरी सीमा ले जाया जाएगा। वहां श्रद्धांजलि देने के बाद पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा। इससे पूर्व किसान हरियाणा पुलिस व गृह मंत्री अनिल विज पर एफआईआर दर्ज नहीं होने तक शुभकरण का अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े थे। उधर, किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने पंजाब व राजस्थान में प्रदर्शन किया। पंजाब में कई जगह ट्रैक्टर रैली निकाली गई।
केंद्र सरकार किसानों से बातचीत को तैयार : मुंडा
केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ वार्ता के लिए तैयार है। वह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) सोसाइटी की  सालाना आम बैठक से इतर बोल रहे थे। बता दें कि केंद्र सरकार व किसानों के बीच अब तक चार दौर की बातचीत हो चुकी है, पर कोई समाधान नहीं निकला। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसान दिल्ली मार्च पर अड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button