देश

मुख्यमंत्री ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पर जताया दुख

रायपुर ।ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त किया।

उन्होंने ट्वीट संदेश में कहा है- ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार दुखद है। दुर्घटना में दिवंगत जनों की आत्मा को ईश्वर शांति दे। घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। ईश्वर सबके परिजनों को हिम्मत दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button