जौनपुर

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ गैंगरेप मुकदमा दर्ज

पुलिस दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

संतोष कुमार दीक्षित

जन एक्सप्रेस। जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले स्थित बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को दो लोगों ने कजरी कार्यक्रम से वापस आते समय कोल डिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि रविवार एक गांव की एक महिला अपने घर से से थोड़ी दूर कजरी कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रही थी तभी गांव के दो लोग महिला को रास्ते में अकेला पाकर सुनसान जगह ले जाकर जबरन कोल डिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया और छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित महिला का आरोप लगाया है की गांव के विनोद यादव, व विकास पटेल ने मेरे साथ दुष्कर्म कर फरार हो गए और जाते समय घटना को छुपाने की धमकी दी थी।

महिला यह घटना की जानकारी अपने पति को दी तब परिजन पुलिस के पास महिला को लेकर आए और लिखित शिकायत पत्र दिए। उक्त के संबंध में क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि थाना बरसठी पर पीड़िता द्वारा बताया गया कि कजरी का कार्यक्रम देख कर वापस जा रही थी कि रास्ते में दो लोगो द्वारा कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया व गलत काम किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर, दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button