देश

कांग्रेस ने शिमला नगर निगम चुनाव के लिए बनाई कमेटियां

शिमला । अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिये विभिन्न चुनाव समितियों का गठन किया है। सुक्खू सरकार के मंत्रियों व विधायकों सहित कदावर नेताओं को इन कमेटियों में जगह दी गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह व कांग्रेस विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नगर निगम चुनाव में समन्वय के साथ साथ पूरे चुनाव प्रचार व अभियान का संचालन करेंगे।

प्रचार कमेटी का अध्यक्ष डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को बनाया गया है जबकि स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल को समन्वयक का दायित्व सौंपा गया हैं।

प्रचार कमेटी में अन्य सदस्यों में विधायक नंद लाल, मोहनलाल ब्राक्टा, अजय सोलंकी, विनोद सुल्तानपुरी, नरेंद्र कटारिया, रजनीश किमटा, दयाल प्यारी व हरदीप सिंह बावा को शामिल किया गया हैं।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष और विधायक राजेंद्र राणा को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इसके अतिरिक्त सदस्यों में महेश्वर चौहान, संजय अवस्थी,रघुबीर सिंह बाली,इंद्रदत्त लखनपाल, दवेंद्र बुशेहरी, राम कुमार, सुरेश कुमार, अमित पाल सिंह सदस्य सचिव, डॉ राजेश शर्मा,सुनील शर्मा बिट्टू,अमित नंदा, रितेश कपरेट के अतिरिक्त शिमला शहर व ग्रामीण के जिला कांग्रेस अध्यक्ष इस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि स्क्रेनिंग कमेटी का अध्यक्ष उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को बनाया गया हैं। इस कमेटी के अन्य सदस्यों में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज अनिरुद्ध सिंह, लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक विनय कुमार, आशीष बुटेल व हरीश जनारथा को शामिल किया गया हैं। कांग्रेस पार्टी के सभी अग्रणी सगंठनों के प्रमुख इस कमेटी में विशेष अतिथि सदस्य होंगे।

उन्होंने कहा कि कॉर्डिनेशन कमेटी में पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राम लाल ठाकुर, आशा कुमारी, सुधीर शर्मा, कुलदीप कुमार, कुलदीप सिंह राठौर व किशोरी लाल को शामिल किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button