देश

कांग्रेस को उप मुख्यमंत्री बनाने का अधिकार नहीं: साव

रायपुर । टीएस सिंहदेव के उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने देर रात एक बयान में कहा कि आदेश कांग्रेस पार्टी ने निकाला है, कांग्रेस पार्टी को उपमुख्यमंत्री बनाने का अधिकार नहीं है। साव ने कहा कि यह अधिकार मुख्यमंत्री का, राज्यपाल का है।

साव ने कहा कि जिसे ढाई साल मुख्यमंत्री बनाने का वादा था उसे 4 महीने के लिए उपमुख्यमंत्री बनाया जाना टीएस सिंहदेव का अपमान है। उन्होंने कहा कि चला चली की बेला में कांग्रेस ने अपने अंतरकलह को मिटाने का यह प्रयास किया है। साव ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार, नशा और अराजकता का गढ़ बना रखा है। जनता के आक्रोश से कांग्रेस डरी हुई है इन सब फैसलों से अब कुछ नहीं होने वाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button