देश

आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन में कोताही पर होगी सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी ने बारी-बारी से आंगन एप, कार्यरत सेविका-सहायिका, सेविका-सहायिका चयन, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शौचालय, पेयजल, जनशिकायत, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण ट्रैकर एप्लिकेशन, होम विजिट, कम्युनिटी बेस्ड इवेंट, वेनिफिसरी आधार वेरिफायड, सीडब्ल्यूजेसी/एमजेसी, मानवाधिकार वाद, सेवान्त लाभ आदि की विस्तृत समीक्षा की गयी। जिले में नियमित रूप से ससमय आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन होना चाहिए। केन्द्र के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं को दी जाने वाली सभी सुविधाएं निर्धारित समय में अनिवार्य रूप से मिलना चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिया कि आइसीडीएस से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मी अपनी कार्य संस्कृति में अपेक्षित सुधार लाएं। आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन में लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्रवाई निश्चित है। लाभ से जुड़े मामलों में हर हाल में अनुपालन कीजिए। सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मी को ससमय सेवान्त लाभ से लाभान्वित करें। सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मी को सेवान्त लाभ लेने में कोई परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाय।

उन्होंने कहा कि कोर्ट केस, सीडब्ल्यूजेसी/एमजेसी, मानवाधिकार आयोग से जुड़े मामलों को त्वरित गति से निष्पादित कराना सुनिश्चित किया जाय। प्राप्त जनशिकायतों का विधिसम्मत तरीके से निष्पादित कराने की व्यवस्था की जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि राज्यस्तर, वरीय अधिकारियों के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के मद्देजनर प्राथमिकता के आधार पर विधिसम्मत निष्पादित करायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button