देश

क्राइम ब्रांच ने AAP नेता आतिशी को दिया नोटिस…

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों की ‘‘खरीद-फरोख्त’’ के प्रयास के आरोपों के संबंध में रविवार को नोटिस देने दिल्ली की मंत्री आतिशी के आवास पर पहुंचे। हालांकि आतिशी घर पर मौजूद नहीं मिली हैं। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम बिना नोटिस दिए ही वापस लौट गई।

जिसके बाद में एक बार फिर क्राइम ब्रांच की टीम आतिशी के घर पहुंची और उनके OSD दीपक दहिया से नोटिस रिसीव करवाया। आतिशी को 5 फरवरी तक यानि 24 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब देना है।

इससे पहले भी दिल्ली क्राइम ब्रांच की एक टीम मंत्री आतिशी के घर भी पहुंची थी लेकिन पता चला कि वह चंडीगढ़ में हैं। शनिवार को इस मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को उनके आवास पर नोटिस थमाया गया था। ​

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों की एक टीम रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी मार्लेना के आवास पर पहुंची और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘आप’ विधायकों की खरीद-फरोख्त के प्रयास के आरोपों पर उन्हें नोटिस दिया।

सूत्रों ने बताया कि जब टीम आतिशी के आवास पर पहुंची, तो वह घर पर नहीं थीं। इससे एक दिन पहले अपराध शाखा के अधिकारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास का दौरा किया और उन्हें पांच घंटे बाद नोटिस दिया, जिसमें उनसे तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया। पुलिस ने उनसे उन ‘आप’ विधायकों के नाम उजागर करने को भी कहा, जिन्होंने दावा किया था कि भाजपा ने उनसे संपर्क किया है।
केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें नोटिस देने के लिए भेजे गये पुलिस अधिकारियों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की गयी और इस बात पर जोर दिया गया कि उनका कर्तव्य दिल्ली में अपराध रोकना है, लेकिन उन्हें नाटक करने के लिए मजबूर किया जा रहा है, इसीलिए दिल्ली में अपराध बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे इस अपराध शाखा पुलिस अधिकारी से सहानुभूति है। उनकी गलती क्या है? उनका काम दिल्ली में अपराध रोकना है, लेकिन अपराध रोकने की बजाय इस तरह का ड्रामा किया जा रहा है, इसीलिए दिल्ली में अपराध इतना बढ़ रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button