देश

धर्मजीत की लोरमी में हालत ठीक नहीं, अब दूसरी जगह जमीन तलाश रहे : भूपेश

रायपुर । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) से लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने रविवार को भाजपा में प्रवेश कर लिया है। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश ने तंज कसते हुए कहा कि धर्मजीत सिंह को लोरमी की जनता पर विश्वास नहीं रहा, उनको पता चल गया है कि लोरमी में उनकी हालत ठीक नहीं है। धर्मजीत सिंह दूसरे सीटों की तरफ जा रहे हैं। अब दूसरे जगह पर अपनी जमीन तलाश रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि धर्मजीत सिंह पहले कांग्रेस में थे, उसके बाद वह जोगी कांग्रेस में गए, अब भाजपा में जा रहे हैं। अपना बुढ़ापा ही खराब कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मुंगेली जिले के लोरमी से जनता कांग्रेस के विधायक धर्मजीत सिंह रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनके अलावा रिटायर्ड आईएफएस एसएसडी बड़गैया और धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। इन्हें प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के बाद धर्मजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस को हराना है, कमल खिलाना है। सिंह ने कहा कि मैंने 2016 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद अजीत जोगी के साथ मिलकर हमने नई पार्टी बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button