उत्तराखंडरुद्रप्रयाग

जिला सूचना अधिकारी कार्यालय जनपद रुद्रप्रयाग,17 जून 2026

जन एक्सप्रेस  / रुद्रप्रयाग :  चारधाम यात्रा के दौरान अवैध मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रुद्रप्रयाग आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोपड़ा बाजार क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। विभाग ने दो व्यक्तियों के प्रतिष्ठानों से कुल 14 बोतल, 23 अध्दे और 146 पव्वे मैकडॉवल व्हिस्की जब्त की है।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में आबकारी निरीक्षक आनंद चौहान के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा चोपड़ा बाजार में सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध प्रतिष्ठानों की नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसमें अवैध रूप से रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रवर्तन अभियान चलाए जा रहे हैं।

आबकारी निरीक्षक आनंद चौहान ने बताया कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे तथा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में उप आबकारी निरीक्षक मधुर कुमार, सिपाही रीना प्रधान, किरण प्रधान एवं सुंदरलाल ने सक्रिय भूमिका निभाई।

चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ाई गई निगरानी

चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन और आबकारी विभाग सतर्कता बरत रहा है। अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में नियमित जांच अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि कानून व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button