बहराइच

युवक ने पत्नी को दिया तीन तलाक,पीड़िता ने मजबूरन उठाया यह कदम!

बहराइच:  जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने पत्नी के मायके वालो से नौ लाख की नगदी न मिलने पर तीन तलाक देकर मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता दो मासूमों के साथ अपने मायके में पनाह लिए है। उसने पति के विरूद्ध कोतवाली में केस दर्ज कराया है।

नानपारा कोतवाली के बेलदारनटोला निवासनी आशिया खान उर्फ शायरा की शादी इसी कोतवाली के नई बस्ती, भग्गापुरवा निवासी शादाब अख्तर उर्फ भोलू पुत्र खैरूल बशर के साथ 2016 में हुई थी। उसके दो बच्चे भी है। शादी के बाद से ही कम दहेज का ताना देकर उसका मारपीट कर उत्पीड़न किया जा रहा था। युवती से मायके से नौ लाख रूपये लाए जाने ताकि उसका पति ट्रक खरीद सके। मांग शादाब कर आए दिन मारपीट कर उत्पीड़न कर रहा था।

पीड़िता के मुताबिक वह पति के साथ ही अलग कमरा लेकर रह रही थी। आठ जनवरी को पति ने उसे मारा पीटा। तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पति ने कहा कि जब नौ लाख ले आना। तभी घर में रहना। पीड़िता दोनों बच्चों को साथ लेकर मायके में पनाह लेकर रह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button