उत्तर प्रदेशजौनपुर

जौनपुर पुलिस ने लूट के मामलों का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर मय टीम,नि0 श्री के0के0 सिंह, स्वाट टीम प्रभारी (मय टीम),उ0नि0 प्रवीण कुमार यादव, प्रभारी डेल्टा (मय टीम), नि0 श्री मनोज ठाकुर, प्रभारी सर्विलांस (मय टीम) व उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव,चौकी प्रभारी टीम (मय हमराह) द्वारा लूट के माल की सकुशल बरामदगी करते हुये अभियुक्तगण सचिन चौहान पुत्र विजय बहादुर निवासी मरगुपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 26 वर्ष, 2. मनीष रजक पुत्र महेन्द्र रजक निवासी ग्राम सकरा थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 27 वर्ष , 3. प्रभाकर सिंह उर्फ आशु सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी ग्राम चमरु नन्दवत थाना फुलपुर जनपद प्रयागराज उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

श्री नन्द किशोर सिंह पुत्र स्व0 भृगुनाथ सिंह निवासी यू0पी0 सिंह कालोनी थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर से सुबह टहलकर घर आते समय अज्ञात लूटेरो द्वारा पिस्टल दिखाकर वादी की सोने की अंगूठी व चेन लूट लेने के सम्बन्ध में दी तहरीर पर मु0अ0सं0 243/25 धारा 309(4) बीएनएस बनाम 02 अज्ञात अभियुक्तगण के पंजीकृत हुआ था।

श्रीमती ज्योति शुक्ला पत्नी राहुल शुक्ला निवासी देवनहरी थाना थरवई जनपद प्रयागराज जौनपुर के द्वारा वादिनी के गले से सोने की चेन छीन कर भाग जाने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर पर मु0अ0सं0- 125/2025 धारा- 304(2) बीएनएस थाना उतरांव जनपद प्रयागराज बनाम अज्ञात के पंजीकृत हुआ था।

श्रीमती पुष्पा पटेल पत्नी मुकेश सिंह निवासी ग्राम तुलापुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी की सोने की चेन छीनकर भाग जाने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर पर मु0अ0सं0- 279/2025 धारा 304(2) बीएनएस थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज बनाम अज्ञात के पंजीकृत हुआ था।

श्री पंकज अग्रहरी पुत्र स्व0 पारसनाथ अग्रहरी निवासी गुलजारगंज रईया थाना सिकरारा जनपद जौनपुर के द्वारा वादी की पत्नी गुडिया अग्रहरी के गले से सोने के चेन छीन लेने के सम्बन्ध में दी तहरीर पर मु0अ0सं0-166/25 धारा- 309(4)) बीएनएस थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर बनाम अज्ञात के पंजीकृत हुआ।

उपरोक्त घटनाओं के अनावरण हेतु जारी प्रयास के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर मय टीम,नि0 श्री के0के0 सिंह, स्वाट टीम प्रभारी (मय टीम),उ0नि0 प्रवीण कुमार यादव, प्रभारी डेल्टा (मय टीम), नि0 श्री मनोज ठाकुर, प्रभारी सर्विलांस (मय टीम) व उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव,चौकी प्रभारी टीम (मय हमराह) द्वारा को जरिए मुखबीर खास से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक- 24.06.2025 को थाना लाइन बाजार क्षेत्रान्तार्गत यू0पी0 सिंह कालोनी के पास पिस्टल सटाकर लूट करने वाले बदमाश पालपुर तिराहा(सैदनपुर बगीचे के पास) सोना बेचने-खरीदने की बात कर रहे हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर बदमाशो को पकड़ लिया गया।

सचिन चौहान के बायें फेंटे से 01 तमंचा .315 बोर 02 अदद जिंदा कारतूस,बायें जेब से ठोस पीली धातु मनीष रजक के पहने हुए पैन्ट के दाहिने जेब से एक टूटी हुई सोने की चेन और बायें जेब से 12,500 रुपया तथा एक अदद अपाचे मो0सा0 यू0पी0 70 सी0बी0 4754 बरामद प्रभाकर सिंह उर्फ आशू सिंह के दाहिने जेब से 14,700 रुपया उक्त बरामद सामानों के बारे मे कड़ाई से अलग-अलग व सामूहिक रुप से पूछताछ करने पर दिनांक 14.06.25 को चांदमारी(यू0पी0 सिंह कालोनी), दिनांक- 27.06.25 को पी0जी0 कालेज, प्रयागराज,जौनपुर मार्ग पर महिला से छिनैती,दिनांक-28.06.25 को थाना क्षेत्रान्तर्गत फूलपुर जनपद प्रयागराज से महिला से चेन छिनैती व 24.06.25 को बलीपुर हाईवे थाना उतरांव जनपद प्रयागराज से महिला से छिनैती का माल व बेचने से प्राप्त धन होना बताये। उक्त माल को बरामद करते हुए 03.07.2025 को हिरासत पुलिस मे लेकर गिरफ्तार किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button