अपराधउत्तर प्रदेश

फेसबुक के जरिए एक युवती ने प्रेमजाल में फंसाकर शादीशुदा युवक का कराया अपहरण….

बरेली:  फेसबुक के जरिए एक युवती ने एक शादीशुदा युवक को अपने जाल में फंसाया, फिर उसका अपहरण करा दिया। तब से महिला का पति वापस नहीं आया। इस मामले में महिला ने थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। जिसके बाद महिला ने अनहोनी की आशंका जताते हुए एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

थाना बारादरी के डोहरा गौटिया निवासी रेखा पत्नी सम्राट अशोक ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए अपने पति को बरामद करने की मांग की है। रेखा ने बताया कि उसका पति श्यामगंज स्थित एक मेडिकल की दुकान पर काम करता है। कुछ समय पहले सीबीगंज क्षेत्र निवासी एक युवती ने उसके पति से फेसबुक के जरिए बात करनी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग हो गए था।

महिला ने आरोप लगाया है कि उस युवती के भाई, पिता, मां व मौसा ने 6 मार्च 2024 को उसके पति का अपहरण कर लिया है। जिसकी कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। रेखा ने पति के साथ अनहोनी होने की आशंका जताते हुए प्रार्थना पत्र देकर पति की बरामदगी की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button