बेरहमी की हदें पार! युवती पर दबंगों का हमला, आंख और कान पर गंभीर चोट
मरीजों के उपचार हेतु सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी दर्द से कराह रही युवती को नहीं हुआ समुचित उपचार

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : शहर के लाइन बाज़ार थाना क्षेत्र के शिवापार गांव में पड़ोसी दबंगों ने बीती रात्री में 20 वर्षीय युवती से पीने के लिए पानी माँगा, जैसे ही वह पानी देने पहुची, उसे दबंगों ने दबोच लिया, इस अप्रत्याशित हरकत से कुछ अनहोनी की आशंका से घबराई युवती ने शोर मचाया, जिससे झल्लाए दबंगों ने युवती को बुरी तरह पीट पीट कर जख्मी कर दिया, विरोध करने पर परिजनों को भी पीट दिया l
सूचना मिलने पर पुलिस सेवा-112 पीड़ित बालिका को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां लचर व्यवस्था के चलते युवती को समुचित उपचार नहीं मिला, वहीं जिला चिकित्सालय के डाक्टर निधि श्रीवास्तव (ENT सर्जन ) ने मानवीय संवेदनाओं से परे होकर मरीज़ को यह कहते हुए BHU वाराणसी रेफर कर दिया कि मेरे यहां CT स्कैन मशीन नहीं है तो पूछा गया कि अभी तो सीटी स्कैन मशीन लगी है, डॉक्टर ने कहा की रेडियोलॉजिस्ट नहीं है, रिपोर्ट कैसे बनेगी, फ़िलहाल मरीज़ को BHU वाराणसी भेज कर जिला अस्पताल के जिम्मेदार ने अपना पल्ला झाड़ लिया l सीएमएस के०केo राय ने बताया कि मरीज बीती रात 10 बजे के आस-पास आई थी l
सवाल यह की जहां एक तरफ सदर विधायक व प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चंद यादव के अथक प्रयास से लाखो रुपये की सिटी स्कैन मशीन जिला अस्पताल में आम जरूरत मंदो के लिए इलाज़ हेतु स्थापित कराई गई, बावजूद इसके दर्द से कराह रही गरीब युवती इलाज से वंचित हो गई जो एक गंभीर विषय है l ऐसे ग़ैर-जिम्मेदार चिकित्सक के विरुद्ध जांच कर आवश्यक कार्यवाही जनहित में नितांत आवश्यक हैl






