देश

भारत जोड़ो यात्रा’ के 24वें दिन बारिश ने डाला व्यवधान

कर्नाटक । कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ इन दिनों कर्नाटक में है और बारिश के कारण शनिवार को इस यात्रा में विलंब हुआ। कर्नाटक में आज यात्रा का दूसरा दिन है और गुंडलूपेट में मूसलाधार बारिश की वजह से यात्रा बाधित हुई।

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के अनुसार, यात्रा शनिवार को चामराजनगर जिले के तोंडावाड़ी से सुबह साढ़े छह बजे आगे बढ़नी थी। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा अपने 24वें दिन बेगुर से सुबह साढ़े छह बजे शुरू होनी थी लेकिन बारिश के कारण इसमें विलंब हो गया है।15 दिनों के अंतराल के बाद बारिश हुई और इससे किसानों को फायदा होगा। यह निश्चित रूप से वही है जिसके लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से यात्रा निकाली जा रही है।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह तमिलनाडु के गुडलुर से कर्नाटक के गुंडलूपेट पहुंचे।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button