उत्तर प्रदेशबहराइचव्यापार

आपरेशन त्रिनेत्र की सफलता के लिए सेमिनार आज

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन त्रिनेत्र की सफलता के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को एक सेमिनार का आयोजन टिकोरा मोड़ के निकट स्थित सांवरिया रिजार्ट में किया जा रहा है। इसकी जानकारी व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मनीष मल्होत्रा ने दी। सेमिनार का आयोजन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बहराइच द्वारा किया गया है।

उन्होंने बताया कि सेमिनार में व्यापार मंडल जिला व शहर के पदाधिकारीगण, सभी ट्रेड यूनियनें, सेक्टर यूनियनें तथा आई.एम.ए. से जुड़े चिकित्सक शामिल होंगे।

उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गौरीशंकर भानीरामका व नगर अध्यक्ष कुलभूषण अरोरा ने व्यापारियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में सेमिनार में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

अभियान व सेमिनार की सफलता हेतु शुक्रवार को  व्यापार मंडल की कोर कमेटी सदस्यों की एक बैठक होटल रीजेंसी में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल महामंत्री दीपक सोनी दाऊजी ने कहा कि जनपद में जब भी व्यापारियों के साथ हुई किसी घटना को लेकर व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक से सहयोग की अपेक्षा की। जयपुर पुलिस अधीक्षक की ओर से काफी सहयोग मिला। आपरेशन त्रिनेत्र की सफलता में व्यापारियों व आम जनमानस का हित है।

बैठक में उद्योग व्यापार मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजमोहन मातनहेलिया, उपाध्यक्ष मनीष मल्होत्रा, व्यापारी नेता विकास मालानी, मनोज गुप्ता, सुमित खन्ना, ऐजाज अहमद, गौतम मल्होत्रा, राजकुमार लोहिया, महेश गुप्ता व अब्दुल सईद वगैरह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button