देश

सरकार एक भी समस्या का समाधान नहीं कर सकी

बेंगलुरु। कर्नाटक में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पुत्तन्ना ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल होगए। पुत्तन्ना ने भाजपा सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया।

पुत्तन्ना ने पत्रकारों से कहा कि जिस सपने को लेकर वह भाजपा में शामिल हुए थे, वह पूरा नहीं हो सका। सरकार एक भी समस्या का समाधान नहीं कर सकी। इसीलिए उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक में व्याप्त भ्रष्टाचार ने उन्हें यह निर्णय लेने के लिए मजबूर किया।

विधान परिषद के चार बार के सदस्य पुत्तन्ना बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण और रामनगर जिलों के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उन्हें अक्टूबर 2020 में परिषद के लिए फिर से चुना गया था और उनका कार्यकाल अक्टूबर 2026 तक समाप्त था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button