देश
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए आंशिक रूप से बहाल

जम्मू । भूस्खलन के कारण बुधवार सुबह बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दोपहर में यातायात के लिए आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है। मार्ग खुलने पर रास्ते में फंसे वाहनों को निकाला जा रहा है।
ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को दोपहर में आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि फंसे हुए वाहनों को हटाया जा रहा है। लोगों को कहा गया है कि यातायात नियंत्रण इकाई (टीसीयू) से पुष्टि के बिना राजमार्ग पर यात्रा न करें।






