PM मोदी ने ‘विजय दिवस’ पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Vijay Diwas: आज विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विजय दिवस’ के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए वीर जवानों के बलिदान को नमन किया।
उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज विजय दिवस पर, हम 1971 की ऐतिहासिक जीत में योगदान देने वाले वीर सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को सम्मानित करते हैं। उनकी निस्वार्थ समर्पण और अटूट संकल्प ने हमारे देश को गौरव दिलाया। यह दिन उनके असाधारण शौर्य और अडिग जज्बे को समर्पित है। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।”
‘विजय दिवस’ पर देशवासियों को शुभकामनाएं: PM मोदी

क्यों मनाया जाता है विजय दिवस?
‘विजय दिवस’ हर साल 16 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन भारत की 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत और बांग्लादेश की आजादी की याद में समर्पित है। इस युद्ध ने न केवल भारतीय सेना के साहस को दिखाया, बल्कि एक नए राष्ट्र बांग्लादेश के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।
यह भी पढ़े:-






