सपोर्ट फाउंडेशन के केंद्रीय कार्यालय में ‘झण्डा रोहण’ कार्यक्रम संपन्न
जन एक्सप्रेस संवाददाता
कानपुर नगर। देश के राष्ट्रीय पर्व 72 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सपोर्ट फाउंडेशन के केंद्रीय कार्यालय नौबस्ता में झण्डा रोहण कार्यक्रम किया गया। झण्डा रोहण के उपरांत फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला, व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी गोविन्द नगर विकास पाण्डेय के द्वारा जरूरत मन्द, गरीब व्यक्तियों को गर्म कपड़ें बाटें गए! फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों सदस्यों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मिठाई व फलों का वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास पाण्डेय ने लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि 26 जनवरी1950 में इस दिन ही भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। 26 जनवरी 1950 को सुबह 10.18 बजे भारत एक गणतंत्र बना। इस के छह मिनट बाद 10.24 बजे डॉ राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
इस दिन पहली बार बतौर राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद बग्घी पर बैठकर राष्ट्रपति भवन से निकले थे। इस दिन पहली बार उन्होंने भारतीय सैन्य बल की सलामी ली थी। पहली बार उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था। इस मौके पर धर्मेन्द्र शुक्ला समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।