दिल्ली/एनसीआर

केजरीवाल ने घटना को बताया दुखद

दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की की 20 वर्षीय एक लड़के द्वारा बेरहमी से चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पुलिस की जांच जारी है। हालांकि, मुख्य आरोपी शाहिल को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। दावा किया जा रहा है कि लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे। घटना की जांच के लिए 6 टीमें बनाई गई है।
केजरीवाल का LG पर निशाना

अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट करते हुए इस घटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एलजी साहब, क़ानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एलजी साब अगर अपना काम नहीं कर रहे तो क्या जवाबदेही है? दिल्ली की क़ानून व्यवस्था सबसे निम्न स्तर पर पहुँच गई है। खुले आम खून हो रहे हैं। आज भी शाहबाद की घटना बहुत शर्मनाक है। एलजी साब बिलकुल फेल हो गए हैं।

पुलिस का बयान

दिल्ली में 16 साल की बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी साहिल गिरफ्तार हुआ है। शहाबाद हत्या मामले पर ADCP आउटर-नॉर्थ राजा बंथिया ने कहा था कि लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे लेकिन कबसे जानते थे यह जांच का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button