देश

नूंह हिंसा के शोले गुरुग्राम में भड़के, मस्जिद को लगाई आग, एक व्यक्ति की हत्या

चंडीगढ़ । हरियाणा के नूंह में भड़की हिंसा की चिंगारी गुरुग्राम पहुंच गई। कुछ असामाजिक तत्वों ने मंगलवार तड़के गुरुग्राम के सैक्टर-57 स्थित अंजुमन मस्जिद पर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। इस घटना के बाद गुरुग्राम में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची और आग बुझाई। पुलिस के अनुसार इस दौरान कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी और दूसरे अन्य व्यक्ति को घायल कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। इसके बाद छापा मारकर कई हमलावरों को हिरासत में लिया गया है। नूंह व गुरुग्राम की घटना के बाद सरकार ने प्रदेश के सभी पूजास्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button