नि:शुल्क नेत्र शिविर में 1450 मरीजों की आँख का हुआ परीक्षण

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: शाहगंज तहसील अंतर्गत पट्टीनारेन्द्रपुर बाजार स्थित नेशनल इन्टर कॉलेज में रविवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें चिकित्सकों ने 1450 मरीजों की आंखों की जाँच, उपचार व चश्मे, दवाइयां का वितरण किया।
शिविर में दिशा हॉस्पिटल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ॰ वेंकटेश श्रीवास्तव व टीम द्वारा आंखों की देखभाल व बीमारियों से बचने के उपाय के बारे लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई।
शिविर में पहुँचे कुल मरीजों में से 467 मरीजों को दवाई व चश्मे वितरित किये गये। मोतियाबिंद तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आपरेशन हेतु चिन्हित कर पंजीकरण किया गया, उक्त नेत्र शिविर का आयोजन हिन्दी भाषी फॉउन्डेशन महाराष्ट्र के अध्यक्ष युवा समाज सेवी आनन्द सिंह ‘बंटी’ द्वारा किया गया जो स्थानीय लोगो में आई मैन के नाम से मशहूर हैं आनन्द सिंह बंटी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है नर सेवा नारायण सेवा चरितार्थ करना है
इस नेत्र शिविर के सफल आयोजन में विशेष सहयोग शिवधाम रामलीला समिति अमावाकला , पप्पू दुबे, प्रमोद सिंह, पिंटू फौजी, प्रिंस सिंह, शिवम रजक, रोहित सिंह, अभिषेक सिंह, दिलीप सोनी, प्रदीप मास्टर, का रहा,






