देश
मुठभेड़ में भाग खड़े हुए नक्सली, विस्फोटक व नक्सल सामग्री बरामद

बीजापुर । जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नेशनल पार्क एरिया कमेटी के 20-25 सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर 16 अगस्त को महाराष्ट्र गढ़चिरोली, पातागुड़ेम से सी-60 के जवान और थाना भोपालपटनम से डीआरजी की टीम दम्मूर, बारेगुड़ा की ओर संयुक्त नक्सल उन्मूलन अभियान पर निकली थी। देर शाम 06 बजे बारेगुड़ा के जंगल में पूर्व से घात लगाये नक्सलियों के द्वारा जवानों पर अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दिये, जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
लगभग आधे घंटे तक चली मुठभेड़ में अपने को कमजोर पड़ता देख नक्सली जंगल-पहाड़ी की आड़ लेकर भाग खड़े हुए। घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान मौके से विस्फोटक, डेटोनेटर, जिलेटिन स्टीक, नक्सली साहित्य, पिटठू बैग, टेंट लगाने का सामान एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई।






