वायरल

गूगल का आया नया अपडेट…

Listen to this article

गूगल ने सितम्बर के महीने के लिए नया अपडेट जारी किया है जिसमें सभी गैलेक्सी स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स में इस अपडेट का फायदा देखने को मिलेगा। हर महीने सुरक्षा अपडेट के अलावा गूगल समय-समय पर सभी एंड्रॉइड स्मार्टफोन, टैबलेट, टीवी, घड़ियों और एंड्रॉइड ऑटो के लिए Google सिस्टम अपडेट भी जारी करता है।

यदि हम गूगल अपडेट को लेकर बात करें तो कंपनी आमतौर पर अपडेट से पहले होने वाले बदलाव का खुलासा नहीं करती है। लेकिन इस बार गूगल ने सितम्बर में आने वाले अपडेट को लेकर खुलकर बता दिया है। Google Play सेवाओं v35.22 और Google Play Store v31.1 के माध्यम से यह नया अपडेट आज (1 सितम्बर) से सैमसंग फोन, टैबलेट और घड़ियों पर उपलब्ध होंगे।

सितम्बर के लिए गूगल सिस्टम अपडेट में क्या है नया

गूगल के नए सिस्टम अपडेट में कई सुधार देखने को मिलते हैं। जिसमें Google Kids Space, Google Play Store, Google Play Pass, Google Play Points और Google Play बिलिंग जैसे सुधार शामिल हैं। इसके अलावा सितंबर 2022 के लिए Google सिस्टम अपडेट जल्द ही सभी गैलेक्सी स्मार्टफोन, टैबलेट और Wear OS स्मार्टवॉच तक पहुंच जाएगा।

इस अपडेट के बाद, उपयोगकर्ता Google Kids Space के ऑनबोर्ड प्रवाह के दौरान अनुशंसित ऐप्स को छिपा सकते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button