एनडीपीएस का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस के पूछताछ में अभियुक्त ने कई अहम जानकारियाँ की साझा, नारकोटिक्स तस्करी नेटवर्क की परतें खुलने की जताई जा रही उम्मीद

जन एक्सप्रेस/महराजगंज : भारतीय सीमा क्षेत्र से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप नेपाल राष्ट्र को तस्करी करने वाला और वांछित अभियुक्त आकाश मधई आखिरकार ठूठीबारी कोतवाली पुलिस प्रशासन हत्थे चढ़ ही गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के भरवलिया गांव के पास से नशीली दवा का मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ एनडीपीएस सहित बीएनएस की धाराओं में आपराधिक मुकदमे दर्ज है।
जानकारी के मुताबिक महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर के सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे प्रतिबंधित नशीली दवाओं के तस्कर आकाश मधई क्षेत्र के भरवलिया समीप से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस सहित बीएनएस धाराओं में की आपराधिक मुकदमे भी दर्ज है। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने कई अहम जानकारियाँ साझा की हैं, जिससे अवैध नार्कोटिक्स तस्करी नेटवर्क की परतें खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई अनुराग पाण्डेय, दिव्य प्रकाश मौर्य, कास्टेबल राजेश सिंह शामिल है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य मामले में वांछित अभियुक्त आकाश मधई को गिरफ्तार किया गया है, पूछताछ के बाद उसे न्यायालय प्रस्तुत करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।






